उत्तराखंड को मिला 8वां राज्यपाल, रि. लेफ्टिनेंट जनरल ने ली पद की शपथ, सेना के कई अधिकारी रहे मौजूद

उत्तराखंड को 8वें राज्यपाल के रुप में एक रि. फौजी मिल गया है। आपको बता दें कि आज बुधवार को नवनियुक्त राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पद की शपथ ली। बता दें कि शपथ ग्रहण को लेकर बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह राज्य के 8वें राज्यपाल है। इससे पहले बैबी रानी मौर्य राज्यपाल थीं। आपको बता दें कि उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई कैबिनेट मंत्री और शासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इसी के साथ इस कार्यक्रम में सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निर्मित हुए गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली। राज्य गठन के बाद बतौर 8वे राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *