उत्तराखंड सदन में उठा पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला, सीएम ने दिया बड़ा बयान

देहरादून : उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे का मामला काफी समय से गर्माया हुआ है। मांग को पूरी करने के लिए उनके परिवार वाले गांधी पार्क में प्रदर्शन भी कर चुके हैंलेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं बता दें कि उत्तराखंड विधान सभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन ये मुद्दा उठाा।  विपक्ष ने सदन में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा।

बता दें कि विपक्ष ने नियम 58 के तहत ग्रेड पे का मामला उठाया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे की मांग को पूरा करने की सीएम से अनुरोध किया। इस पर सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध ने जवाब दिया और कहा कि पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे विसंगति का आदेश पूर्व सरकार ने लागू किया था।सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार के समक्ष मामला संज्ञान में आने के बाद कैबिनेट ने उप समति का गठन किया गया है। पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है। लेकिन विपक्ष ने पुलिस कर्मचारियों की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सबको शांक कराया।

सीएम ने पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर दिया बयान

वहीं पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि कैबिनेट की उप समिति ने बहुत कुछ काम पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर काम कर लिया है। जल्द पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे मामले पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार पुलिस कर्मचारियों की भावनाओं को समझती है। उत्तराखंड राज्य के हित में जो भी निर्णय होगा उसे सरकार लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *