Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती का असर, 14 पब-बार, होटल व प्रतिष्ठान स्वामियों ने अपने प्रतिष्ठानों के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे CCTV कैमरों का एक्सेस उपलब्ध कराया

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती का असर, 14 पब-बार, होटल व प्रतिष्ठान स्वामियों ने अपने प्रतिष्ठानों के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे CCTV कैमरों का एक्सेस उपलब्ध कराया

देहरादून : राजधानी देहरादून में जिले के कप्तान के पब/बार/होटल/प्रतिष्ठानों के लिएजारी निर्देशो का असर दिखा। 14 पब,बार, होटल, प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस उपलब्ध कराया।

पब-बार,होटल, प्रतिष्ठानों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत दून पुलिस कप्तान ने निर्देश जारी किये थे। सभीश्रजगह  सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किये जाने हेतु प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष टीम गठित की गई। एसएसपी दून द्वारा जारी मुहीम में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किये जाने का पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा आश्वासन दिया गया है।

गठित टीम द्वारा अन्य पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए शेष प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

देहरादून एसएसपी द्वारा देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ गोष्ठी के उपरान्त अधीनस्थ अधिकारियों को शहर के विभिन्न पब, बार एवं होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालको से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख पब, बार एवं होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा एवं जांच की जा सके।

देहरादून पुलिस द्वारा जारी मुहीम के तहत जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस लेते हुए उन पर सतर्क दृष्टि रखी जानी है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया है , जिसके द्वारा जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 14 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त कर लिये हैं। जिससे प्रतिष्ठानो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए नियमों का उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए। किसी भी आपराधिक गतिविधि की रोकथाम करना तथा किसी भी घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किये जा रहे इस सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है। शेष बचे पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किय जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *