देहरादून। कुंभ में अहम जिम्मेदारी निभाने के बाद उत्त्तराखण्ड पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल को बडी़ जिम्मेदारी सौंपी ग ई है।
बता दें कि संजय गुंज्याल को बीएसएफ में आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। संजय गुंज्याल बीएसएफ में डेपुटेशन पर 5 साल रहेंगे। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय गुंज्याल ने महाकुंभ में अहम जिम्मेदारी निभाई थी और उसके बाद अब उन्हें सेंटर में सेंट्रल पुलिस में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।











