देहरादून के 5 स्टार होटल में महिला से दुष्कर्म, 15 साल के लड़के पर गंभीर आरोप

देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 5 स्टार होटल में काम करने वाली महिला ने होटल में ठहरे 15 साल के नाबालिग पर आरोप लगाया है जो की अपने परिवार के साथ होटल में ठहरा था।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला होटल में हाउसकीपिंग का काम करती है। मेडिकल में महिला संग रेप की पुष्टि हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया।

आपको बता दें कि मामला राजपुर रोड स्थित हयात होटल का है। होटल में काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे उसने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज पर लगाया था। इस दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने लड़के से कहा कि अगर उसे कुछ चाहिए तो वो रिसेप्शन पर बात करे। महिला का आरोप है कि इस बीच लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन किसी को सुनाई नहीं दिया।

जानकारी मिली है कि आरोपी छत्तीसगढ़ का है जो अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। दो दिन पहले ही उसका परिवार होटल में आकर ठहरा था। शुक्रवार को परिवार को चेकआउट करना था, लेकिन उससे पहले ही ये वारदात हो गई।

एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के की उम्र करीब 15 साल है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *