देहरादून : रायपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड की घटना के मुख्य आरोपी रामवीर के PCR यानि की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पटेलनगर स्थित उसकी प्रमिका के घर से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल और कारतूस को अपनी प्रेमिका के घर मे छुपा दिया था। आरोपी को आश्रय देने पर उसकी प्रेमिका को पुलिस ने वांछित किया।
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में शामिल मुख्य आरोपी रामवीर का पुलिस ने आज एक दिन का PCR यानि की पुलिस कस्टडी रिमांड लिया था। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर आरोपी की प्रेमिका शालू भारद्वाज के THDC कॉलोनी पटेलनगर स्थित किराये के घर से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किया गया 32 बोर की देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह, मनीष और योगेश के साथ अपनी प्रेमिका के घर पर गया था, जहां उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस को वहाँ छुपा दिया और अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। आरोपी की प्रेमिका शालू भारद्वाज पूर्व गैंगस्टर यतेंद्र चौधरी की पत्नी है, जो वर्तमान में फरार चल रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को आश्रय देने पर शालू भारद्वाज को घटना में वांछित किया गया है।











