देहरादून के रायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जवान का शव शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। वहीं, आज सुनील रतूड़ी की मृत्यु के प्रकरण में पुलिस द्वारा मृतक सुनील रतूड़ी का विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया,
पोस्टमार्टम में डॉक्टरों द्वारा मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया, फिर भी पुलिस द्वारा मौत के कारणों की और अधिक स्पष्टता व परिजनों की आंशका के दृष्टिगत मृतक का बिसरा संरक्षित कराया गया है, जिसे अग्रिम जाँच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जायेगा। पूरे मामले की ज्यूडिशल इंक्वारी मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी।





