Home / उत्तराखंड / देहरादून / डीजीपी के निर्देश पर 1 महीने का सघन सत्यापन अभियान “ऑपेरशन क्रैक डाउन”, देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डीजीपी के निर्देश पर 1 महीने का सघन सत्यापन अभियान “ऑपेरशन क्रैक डाउन”, देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

देहरादून : आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए डीजीपी के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान “ऑपेरशन क्रैक डाउन” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देशों के क्रम में विगत 02 दिनों में जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2071 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 272 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 27 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर 137 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 34,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2071

2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 272

3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 27 लाख 20 हज़ार ₹

4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 137

5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 34,250/- ₹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *