उत्तराखंड : शुरू कर दें मेयर, पार्षद बनने की तैयारी, इस महीने आखिरी हफ्ते में हो सकते हैं निकाय चुनाव

देहरादून: प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव का इंतजार करते-कतरे काफी वक्त हो गया है। इन चुनावों को दो-तीन पर टाला जा चुका है। लेकिन, अब शासन ने निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि नगर निकायों के चुनाव अक्टूबर के लास्ट सप्ताह में कराए जा सकते हैं। इसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण और परिसीमन प्रक्रियाओं के 15 सितंबर पहले ही पूरा होने की उम्मीद है।

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे। इसके बाद भी नगर निकायों के चुनाव नहीं हो पाए थे। जिसके बाद सरकार ने एक बार फिर से निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए और बढ़ा दिया था।

सरकार की ओर से यह लक्ष्य रखा गया है कि दीपावली से पहले सभी नगर निकायों में नए बोर्डों का गठन कर लिया जाएगा। ऐसे में उन नेताओं की दीपावली इस बार कुछ खास होने वाली है, जिनको नगर निकायों में जीत मिलेगी।

सरकार ने पिछले दिनों ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी थी। अब इस संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है। नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा, जिससे निर्धारित समय सीमा में ओबीसी आरक्षण लागू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *