Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून में अर्जुन नाम के व्यक्ति की हत्या, मृतक का था बिजनेस को लेकर पारिवारिक विवाद, मां ने कोर्ट में की थी बेटे की शिकायत

देहरादून में अर्जुन नाम के व्यक्ति की हत्या, मृतक का था बिजनेस को लेकर पारिवारिक विवाद, मां ने कोर्ट में की थी बेटे की शिकायत

देहरादून – आज करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला क्षेत्र अंतगर्त तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या करदी। सूचना पर आईजी गढ़वाल समेत एसपी सिटी व कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। घायल को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी में पता चला कि मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और विवाद के चलते मृतक की मां द्वारा मा० उच्च न्यायालय से अपने बेटे(मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *