अवैध मजार का ध्वस्तीकरण स्वागत योग्य, डेमोग्राफी के खिलाफ हर साजिश होगी बेनकाब: मनवीर चौहान

देहरादून- भाजपा ने दून अस्पताल की अवैध मजार के ध्वस्तीकरण का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि के स्वरूप और डेमोग्राफी परिवर्तन की किसी भी साजिश को भाजपा सफल नहीं होने देगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार राज्य की संस्कृति और परंपरा से छेड़छाड़ कर माहौल को खराब करने वाली ताकतों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी। इससे पहले भी लगभग 600 से अधिक अवैध धार्मिक अतिक्रमणों और मदरसों पर कार्यवाही की गई है, जो इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मनवीर चौहान ने कहा कि देहरादून के दून हॉस्पिटल में मौजूद मजार भी अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। जिसमें पहले भी अवैध गतिविधियों के संचालन और आसपास मौजूद महिला शिक्षण संस्थानों से संबंधित आपराधिक घटनाओं को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अस्पताल परिसर में होने से वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी व्यापक रूप से प्रभावित होती थी। लिहाजा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस पर ध्वस्तीकरण की जो कार्यवाही हुई है उसका पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। वहीं आगे जो भी प्रदेश की शांति, सुरक्षा और माहौल के लिए इस तरह के संस्थान खतरा साबित होगा, उसपर सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

 

चौहान ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश मे अवैध मजार, मदरसों तथा अतिक्रमण पर विरोध को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उन्हें तुष्टिकरण के खातिर अवैध अतिक्रमण को प्रोत्साहन और पैरवी के बजाय सकारात्मक रुख रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश मे विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य तथा रोजगार की दिशा मे राज्य ने बेहतर प्रगति की है। राज्य पर्यटन प्रदेश की राह पर अग्रसर है। लेकिन सीएम धामी जन भावनाओं को देखते हुए प्रदेश मे सशक्त भू कानून से लेकर लैंड जिहाद कैसे कानून लाये, जिससे राज्य की डेमोग्राफी को सरंक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि जन हित मे ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *