Home / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखण्ड : 27 साल के मेजर शुभम की मौत, 2019 में लेफ्टिनेंट से पदोन्नत होकर बने थे मेजर

उत्तराखण्ड : 27 साल के मेजर शुभम की मौत, 2019 में लेफ्टिनेंट से पदोन्नत होकर बने थे मेजर

देहरादून : चकराता में शनिवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ जिसमें भारतीय सेना में मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई। छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर-10 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसा इतना भीषण था कि मेजर को सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैन्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मेजर शुभम सैनी को खाई से बाहर निकाला और तुरंत सैनिक अस्पताल चकराता पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उनको गंभीर चोटें आई थीं।

मृतक मेजर शुभम सैनी की उम्र 27 वर्ष थी। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक अंतर्गत घसौली गांव के निवासी थे और वर्तमान में चकराता स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार मेजर शुभम सैनी वर्ष 2019 में कमीशन के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पदोन्नति देकर मेजर बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *