ऋषिकेश : एक बार फिर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके बाद आज कुसुम कंडवाल मानवधिकार युवा संगठन के कार्यालय पहुंची। मानवधिकार युवा संगठन ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत ने कार्यक्रम उन्हें संगठन के बारे में बताया साथ ही संगठन के उद्देश्य और उनके महत्व के बारे में समझाया।
कुसुम कंडवाल द्वारा मानव अधिकार युवा संगठन के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई व संगठन में एकजुट होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।जिसमें कि संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत, जिला अध्यक्ष किरण त्यागी, जिला सचिव राजकुमारी जुगलान, सचिव सीमा खुराना, महामंत्री रंजन राणा, उपाध्यक्ष सुधा असवाल, उपाध्यक्ष सुमन रावत, सविता आदि सदस्य मौजूद रहे।