देहरादून : देहरादून एसएसपी ने दून पुलिस परिवार का मुखिया होने का फ़र्ज़ निभाया और करवाचौथ पर अधीनस्थ महिला अधिकारीयों और कर्मचारियों को तोहफा दिया। एसएसपी ने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश दिया।
पुलिस विभाग में नियुक्त महिला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूरी कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ अपनी ड्यूटियों के निर्वहन के साथ साथ अपने पारिवारिक कर्तव्यों का भी कठिन से कठिन परिस्थिति में सामंजस्य बैठाते हुए निर्वहन किया जाता है।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए दून एसएसपी ने करवाचौथ के पावन अवसर पर दून पुलिस परिवार में ड्यूटीरत समस्त अधीनस्थ महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को यदि आवश्यकता हो आज 2 बजे से आधे दिन की अनुमति प्रदान की ।दून पुलिस में ड्यूटीरत सभी महिला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया।










