ऋषिकेश में नटराज चौक से करीब एक किलोमीटर पहले उत्तराखंड के आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी कार का एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. आईजी को दूसरे वाहन से देहरादून भिजवाया गया व उनकी कार को रानीपोखरी थाने में रखवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
देहरादून रोड पर आईजी की कार को विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। आईजी अनंत शंकर ताकवाले और अन्य सवार घायल होने से बचे। टक्कर के दौरान आईजी की कार विपरीत दिशा में घूम गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने दूसरे वाहन से आईजी को देहरादून भेजा। क्षतिग्रस्त आईजी की कार को रानी पोखरी थाने में खड़ा कराया गया है। टक्कर मारने वाली कार के चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टि नींद की झपकी लगने की वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस मामले की अग्रिम जांच और कार्रवाई में जुटी








