देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नाम से किसी व्यक्ति द्वारा फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है और अलग अलग मोबाईल नम्बरों से लोगों से बात कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नाम से (मोबाईल नम्बर-94711373514 श्रीलंका के टू कालर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की आईडी / फोटो लगाकर) पैसों की मांग की जा रही है।
मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति उनकी छवि को खराब कर रहा है।
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने के निर्देश पर उनके जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने साइबर क्राइम को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी और अराजक व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही का अनुरोध किया है।

साइबर क्राइम के सब इंस्टेक्टर मनोज बेनीवाल ने मंत्री कार्यालय से संपर्क कर प्रकरण की जानकारी ली और अग्रिम कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।












