देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है बता दे की पार्टी हाई कमान ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है आपको बता दें कि गणेश खोडियार पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया कप्तान मिल गया है। गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गये हैं इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। मौजूदा समय में करन माहरा प्रदेश अध्यक्ष थे। हाईकमान ने अब ये बड़ी जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को सौंप दी है जो पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नए अध्यक्ष से 2027 की तैयारियों को रफ्तार मिलेगी। कार्यकर्ताओं में जोश, कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल है।
उत्तराखंड में संगठनात्मक सृजन का कार्य पूरा
गणेश गोदियाल अध्यक्ष
प्रीतम सिंह चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष
डॉक्टर हरक सिंह रावत चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
करण माहरा सीडब्लूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य
बनाए गए।
प्रदेश के सभी २७ जिला/ महानगर अध्यक्ष घोषित
राजधानी महानगर की कमान फिर से डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी को।












