Home / उत्तराखंड / देहरादून / पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का अब BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर हमला, कहा- आपका बयान अत्यधिक आपत्तिजनक, क्यों करेंगे कार्रवाई?

पूर्व BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का अब BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर हमला, कहा- आपका बयान अत्यधिक आपत्तिजनक, क्यों करेंगे कार्रवाई?

देहरादून : पूर्व बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अब एक और पोस्ट सामने आई है जिसमें उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तीखा हमला किया है और साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि आखिरकार आप अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों करेंगे. वहीं इस पोस्ट के बाद अब कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है और विपक्ष का कहना है कि भाजपा संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ना ही संगठन अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सुन रहा है.

अजेंद्र अजय की पोस्ट

अजेंद्र अजय ने लिखा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी आज पूर्वाह्न मेरे मोबाइल पर आपकी दो मिस कॉल आई थी। उसके पश्चात मैंने आपको कॉल किया। फोन पर लगभग 3 मिनट की वार्ता के दौरान मैंने आपसे अपना विषय रखने का प्रयास किया।

मगर दुर्भाग्य की बात है कि सोशल मीडिया व मीडिया में आपका जो बयान आया है वो अत्यधिक आपत्तिजनक है। मैंने कहां पर कहा है कि मैं दुखी हूं, परेशान हूं?

दूसरी बात, अनुशासनात्मक कार्रवाई किस बात के लिए करेंगे आप? जब मैं स्वयं कह चुका हूं कि ऐसी परिस्थितियों में संन्यास ही उचित विकल्प है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *