उपर्युक्त विषयक विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन ड्यूटी की सूचना आज दिनांक 12 जनवरी, 2022 को समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को उपलब्ध करायी जा चुकी है।
उक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने विकासखण्डों के समस्त प्रधानाचार्यो / प्रधानाध्यापकों को तत्काल विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन ड्यूटी की सूचना उपलब्ध कराते हुए समस्त प्रधानाचार्यो / प्रधानाध्यापकों को मुख्यालय में बने रहने हेतु निर्देश देना सुनिश्चित करें।










