देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून से है जहां पूरे शहर की बिजली गुल हो गई है। जी हां बता दें कि कल ही उर्जा अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह तो शहर भर की बिजली गुल कर देंगे और वो सच साबित हुई। बता दें कि 12:26 पर देहरादून शहर में बिजली काट दी गई.हालांकि कुछ ही मिनटों बाद लाइट आ गई लेकिन चंद मिनटों के लिए बिजली गुल होने से लोगों की सांसे थम गई। क्योंकि लोगों को लगा कि जब तक अधिकारियों कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती है तब तक लाइट नहीं आएगी। लेकिन जैसे ही 12:35 पर लाइट आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।








