देहरादून : ताजा खबर राजधानी दून के रायपुर थाना इलाके की है जहां नेहरू ग्राम में मोहिनी ज्वैलर्स शॉप में आंखों में मिर्च डालकर लूट के प्रयास कर रहे एक युवक को लोगो ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
अभी तक कि जानकारी के मुताबिक आरोपी फरीद चिलकाना बेहट सहारनपुर का निवासी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया है कि फोर्स को मौके पर भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है। लोगों ने युवक की पिटाई की है। लोगों का कहना है कि युवक ज्वैलर्स शॉप में कर्मचारियों की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश में था।











