देहरादून- सत्ता धारी पार्टी भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बडा़ झटका लग सकता है।
जी हां भाजपा प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले एक नहीं बल्कि कांग्रेस के कई बडे़ चेहरे शामिल होंगे। चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के सवाल पर नवीन ठाकुर ने कहा कि समय आने पर सबको पता चल जाएगा।
इस बयान से कहीं ना कहीं कांग्रेस में हलचल जरूर मची है क्योंकि अक्सर देखने को मिला है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं कांग्रेस से खफा होकर कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हुए हैं। और भाजपा से शुरू होकर कई बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है किशोर उपाध्याय का जो टिहरी से विधायक हैं।
ऐसे में लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस की धड़कनें बढ़ गई है।












