Video : CM धामी ने हंसते हुए कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जिनके मन में होगी निराशा उन्हें हर जगह निराशा दिखाई देगी, 543 में से 99 सीट जीतकर अपने आप को समझ रहे विश्वविजय

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सचिवालय में प्रेसवार्ता करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘ये सबका साथ, सबके विकास का बजट‘ है। बजट में हर तबके का ध्यान रखा गया है। साथ ही ये बजट ’विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बजट’है जिसमे उत्तराखंड का ध्यान रखा गया है। बजट में रोजगार पर भी फोकस किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 आम बजट पेश होने के बाद जहाँ कांग्रेस बजट को निराशाजनक बता रही है तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया का सिरमौर भारत बन रहा है। कांग्रेस निराशा में है 543 में से 99 सीट जीतकर वो अपने आप को विश्वविजय समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *