सीएम धामी ने चार घंटे में दूसरी बार आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया, चमोली में हिमस्खलन के बाद राहत कार्यों की निगरानी की। चमोली में हिमस्खलन और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 57 में से 33 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
लगातार अपडेट लेते हुए सीएम धामी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। सीएम ने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की अपील की। आपदा के प्रति मुख्यमंत्री की तत्परता फिर से दिखी।