Home / बड़ी खबर / अनंत अंबानी और रिलायंस कंपनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 25 करोड रुपए, CM धामी ने किया धन्यवाद

अनंत अंबानी और रिलायंस कंपनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 25 करोड रुपए, CM धामी ने किया धन्यवाद

देहरादून I रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बीते दिनों आरआईएल के बोर्ड में शामिल किया गया है। शुक्रवार को अनंत अंबानी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड रुपए की राशि दान की है।

यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है और साथ ही उन्होंने अनंत अंबानी समेत रिलायंस कंपनी का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्री और अनंत अंबानी का धन्यवाद अदा किया। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है की अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री आवास पर cm धामी को 25 करोड रुपए का चेक सौंपा जिससे आपदा से पीड़ित लोगों की मदद की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *