सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शान्ति भंग करने वाले 5 आरोपियों को दून पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

देहरादून : सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर लोक शान्ति भंग करने वाले आरोपियों को दून पुलिस ने जेल का रास्ता दिखाया। लोक शान्ति भंग करने वाले 05 आरोपियों को क्लेमनटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया।

13 मारच की रात को थाना क्लेमनटाउन को सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी मंदिर के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा था, पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने, मौके पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के दृष्टिगत पुलिस ने दोनों पक्षों के 05 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।

नाम पता आरोपी

1- मोहित कुमार पुत्र ओमपाल निवासी वाल्मीकि मंदिर के पास ब्रह्मपुरी बस्ती कश्मीरी हाउस थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष

2- ओमपाल पुत्र मनफूल निवासी उपरोक्त, उम्र 52 वर्ष

3- अमरीक पुत्र करमचंद निवासी उपरोक्त, उम्र 42 वर्ष

4- अमित पुत्र करमचंद निवासी उपरोक्त, उम्र 37 वर्ष

5- रजत पुत्र दीपक निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *