आज जारी हो सकती है भाजपा के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, दिल्ली में बैठक आज

उत्तराखं चुनाव-2022 के लिए बीजेपी प्रत्याशियों पर बुधवार फैसला होगा। नई दिल्ली में केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में सभी सीटों के लिए भेजे गए पैनल पर चर्चा होगी और उसके बाद उपयुक्त प्रत्याशी पर मुहर लग जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि गुरुवार को पार्टी की पहली सूची आने की उम्मीद है। 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी के तहत बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक के दौरान राज्य की सभी 70 सीटों पर दावेदारों का आंकलन किया जाएगा। दरअसल भाजपा की राज्य चुनाव संचालन समिति की ओर से सभी सीटों के लिए तीन नामों के पैनल हाई कमान को भेजे गए हैं। रायसुमारी और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद तीन सबसे उपयुक्त दावेदारों का चयन हर सीट के लिए किया गया है। इन्हीं में से अब प्रत्याशियों का चयन किया जाना है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा प्रत्याशियों की एक सूची गुरुवार तक जारी कर सकती है। इस सूची में उन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा जहां पर दावेदारों को लेकर कोई विवाद नहीं है और प्रत्याशियों का ऐलान महज एक औपचारिता है। ऐसी सीटों की संख्या पार्टी पदाधिकारियों की ओर से 40 से 45 मानी जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कैबिनेट मंत्रियों और लगातार चुनाव जीत रहे विधायकों की सीटें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *