देहरादून- कांग्रेस में चल रही अपने ही नेताओं के खिलाफ बयान बाजी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस कलह की पार्टी है। कांग्रेस का “का” कलह बन चुका है औश्र कांग्रेस में यह कलह हमेशा बना रहेगा। वहीं महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस काम के लिए जनता ने कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल बनाया था वह उसमें नाकाम साबित हुई है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार मिलेगी और भाजपा बहुमत से जीतेगी।
उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कांग्रेस का “क” मतलब कलह, कांग्रेस कलह की पार्टी
