देहरादून : उत्तराखंड शासन में अधिकारियों के तबादलों-फेरबदलों का सिलसिला जारी है। अब तक शासन में कई बड़े फेरबदल किए गए हैं। कई जिलों के डीएम बदले गए हैं और साथ ही कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है जिसने सबको चौंका दिया। वहीं एक बार फिर उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है। सरकार ने आईएएस अनिल जोशी को बड़़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जी हां बता दें कि अनिल जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उप सचिव नियुक्त किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसका आदेश जारी किया है। बता दें कि अभी तक आईएएस अनिल जोशी के पास शहरी विकास विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व था। लेकिन शासन द्वारा अनिल जोशी से नागरिक उड्डयन का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का उपसचिव बनाया गया है। वहीं अनिल जोशी के पास शहरी विकास विभाग का दायित्व यथावत रहेगा।
