बड़ी खबर : उत्तराखंड सरकार ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

सरकार ने छठ पूजा पर्व पर बृहस्पतिवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। बैंकों, कोषागार, उप कोषागार को छोड़ कर शेष सभी विभागों में अवकाश रहेगा। उत्तराखंड सरकार ने छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश किया है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पिछले दो दिनों से छठ पर्व पर अवकाश घोषित होने के लिए कर्मचारी काफी बेताब थे।

 

लेकिन सोमवार शाम को शासन विभाग द्वारा राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए। आदेश साफ कहा गया कि बैंकों, कोषागार व उप कोषागार को छोड़ कर राज्य में अवकाश रहेगा। इस बारे में राज्यपाल, किच्छा विधायक, सभी विभागों के अधिकारियों व जिलाधिकारियों को अवकाश की सूचना भेजी गई। छठ मनाने वाले लोगों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *