बड़ी खबर : उत्तराखंड को मिली पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध चुनी गईं ऋतु खंडूरी

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड को पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष मिल गई है। विधानसभा में सदन में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूरी के नाम का ऐलान किया है। विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम का नामांकन हुआ था। कोटद्वार से विधायक ऋतू खंडूरी निर्विरोध विधान सभा अध्यक्ष चुनी गई हैं। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने सदन की पीठ से ऋतु खंडूरी को बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष बनने के लिए ऋतू खंडूरी को शुभकामनाएं दी। ऋतु खंडूरी ने विधान सभा अध्यक्ष का पदभार संभाला। इस मौके पर ऋतू खंडूरी ने खुद को विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तराखंड की हर महिला का सम्मान बताया। महिला विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तराखंड वासियों का आभार जताया।

ऋतु खंडूरी के विधान सभा अध्यक्ष बनने पर सीएम धामी ने उनको शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा विधायकों ने भी ऋतू खंडूरी को शुभकामनाएं दी। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और यशपाल आर्य ने भी ऋतू खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *