उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, देखिए साल 2022 में कब-कब रहेंगे स्कूल बंद…आदेश जारी

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने साल 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। लिस्ट में ये जानकारी दी गई है कि साल 2022 मं प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कब कब और कितने दिन बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 में अवकाश तालिका को जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने इसका आदेश जारी किया है।

आदेश में लिखा गया है कि इस वर्ष 2022 में 243 दिन विद्यालय खुलेंगे जबकि 74 रविवार सहित सार्वजनिक अवकाश रखे गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा तीन स्थानीय अवकाश और प्रधानाध्यापक द्वारा तीन विवेकाधीन अवकाश के अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश 35 दिन और शीतकालीन अवकाश 13 दिन के रखे गए हैं। राज्य के प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों हेतु ग्रीष्मकालीन / शीतकालीन अवकाश के साथ अन्य अवकाश हेतु वर्ष 2022 की अवकाश तालिका तैयार की गई है। वर्ष 2022 की अवकाश तालिका में निर्धारित माहवार कुल कार्य दिवसों का आवंटन किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *