Home / उत्तराखंड / देहरादून / “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, कोरोनाकाल के दौरान बॉर्डर क्रॉस कर आई थी भारत

“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, कोरोनाकाल के दौरान बॉर्डर क्रॉस कर आई थी भारत

देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से भारत में रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्ता फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रही थी। एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहे व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति से निकाह किया था। महिला 2 वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आई थी और वर्तमान में देहरादून मे रह रही थी। पति दुबई में काम कर रहा है। खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए अभियुक्ता ने अलग अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र बनाया था। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर अलग अलग नाम से फर्जी वोटर आईडी कार्ड व अन्य फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे।

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने तथा बिना दस्तावेजो की जाँच किये अभियुक्ता का वोटर कार्ड बनाने वाले भी पुलिस के रडार पर है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत पूर्व में जनपद में अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 09 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल जा चुके हैं। 10 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

मामला कोतवाली पटेल नगर का है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए देहरादून एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

आज कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत लोक संस्कृति कॉलोनी में 01 बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक संस्कृति कॉलोनी पटेलगनर से 01 महिला सुबेदा बीबी पत्नी कौशर शाह को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम सुबेदा बेगम पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश उम्र 40 वर्ष बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को सुबेदा बीबी तथा मोनी के नाम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, सुबेदा बीबी, मोनी तथा प्रिया रॉय के नाम के वोटर आई०डी० कार्ड, सुबेदा बीवी के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व सुबेदा बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई।

उक्त महिला द्वारा अलग अलग नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध व अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर उक्त महिला के विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 13/2026, धारा – 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनस व 3 पासपोर्ट अधि0 तथा 14 विदेशी अधि0 पंजीकृत कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वरा बताया गया कि 04 वर्ष पूर्व कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ 02 वर्ष पश्चिम बंगाल में रहने के बाद वह 02 वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आई। पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान वर्ष 2022 में उसने पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति कौशर शाह से विवाह कर लिया। देहरादून आने के बाद उसने अपने पति की मदद से रुड़की व देहरादून से अलग अलग नाम से फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र व उसके आधार पर अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। देहरादून में वह अलग-अलग स्थान पर किराए में रहकर घरों में झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है तथा उसका पति कौशर शाह वर्तमान में दुबई में कार्य कर रहा है। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:

1- सुबेदा बेगम उर्फ सुबेदा बीवी पुत्री सादिक मियां निवासी ग्राम राजा कादुपुर, डाकघर मंदारकंडी थाना बनियाचांग, बांग्लादेश उम्र 40 वर्ष

अभियुक्ता से बरामदगी

1- फर्जी भारतीय जन्म प्रमाण पत्र *(अलग -अलग सुबेदा बीबी, मोनी के नाम के)*
1- फर्जी आधार कार्ड
2- फर्जी वोटरकार्ड *(प्रिया रॉय, सुबेदा बीबी, मोनी के नाम के)*
3- फर्जी पैन कार्ड
4- 01 बांग्लादेशी आई०डी० – *(सुबेदा बेगम के नाम से)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *