Home / उत्तराखंड / देहरादून / A.N.T.F. एसटीएफ का नशे पर कड़ा प्रहार, बसंत बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये

A.N.T.F. एसटीएफ का नशे पर कड़ा प्रहार, बसंत बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये

देहरादून : एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एसटीएफ ने नशे पर कड़ा प्रहार किया।एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ 144 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 नशा तस्कार को गिरफ्तार किया। बरामदा अवैध ड्रग्स की अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 42 लाख रूपये है।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह* द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ. देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ परवेज़ अली के दिशा-निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में थाना बसंत बिहार जनपद देहरादून क्षेत्र से एक अभियुक्त गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह उक्त हेरोइन को तरुण पाल उर्फ़ चीनू पता थाना पटेल नगर से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बंसत विहार, जनपद देहरादून में NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त द्वारा बताये गये अन्य व्यक्ति की जांच की जा रही।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी- आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी- ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश

बरामदगी का विवरण

144 ग्राम अवैध हीरोइन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस.टी.एफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ की ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।एसटीएफ से संपर्क के लिए 0135-2656202, 9412029536 करे।

एएनटीएफ/एसटीएफ टीम

1. उ.नि. दीपक मैठाणी

2. अ.उ.नि. योगेन्द्र सिंह

3. कान्स. रवि पंत

4. कान्स. दीपक नेगी

5. कान्स. दीपक चंदौला

6. कान्स. प्रशांत चौहान

जनपद देहरादून

*थाना बसंत बिहार पुलिस

1. अ.उ.नि. गंभीर सिंह

2. म.का. 636 सारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *