अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंडियों ने वीडियो जारी कर पुष्कर धामी से मांगी मदद, केंद्र से लगाई गुहार

अफगानिस्तान में हालात बद से बदतर हो गए हैं। अफगानिस्तान के लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं। अफगानिस्नौतान में नौकरी के लिए गए भारतीय लोग केंद्र की मोदी सरकार से वापस भारत आने के लिए गुहार लगा रहे हैं और साथ ही वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोग विमान में खचाखच भरे हुए हैं और साथ ही 2 लोग चलते विमान से गिर जाते हैं इतना ही नहीं बता दे कि वह उत्तराखंड के भी कई लोग फंसे हुए हैं जिन्होंने वीडियो जारी कर मदद मांगी है जिन की पत्नियां उत्तराखंड में है।

इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली कंचन क्षेत्री के पति प्रवीण अफगानिस्तान के काबुल में काम करने के लिए गए थे लेकिन हालातों के बीच वह भी काबुल में फंस गए हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया एक वीडियो डाला है जिसमे वह भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इधर उनकी धर्मपत्नी का रोरोकर बुरा हाल है। उन्होंने भी अपने पति की सकुशल वापसी की भारत सरकार से मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *