अतिक्रमण पर चला नेहरू कॉलोनी पुलिस का डंडा, 85 पर चालानी कार्रवाई, वसूला 25500 रूपये का चालान

देहरादून : अतिक्रमण से देहरादून पटा हुआ है जिस कारण जाम की स्थिति बन रही है। इसी पर कार्रवाई करते हुए आज एसएसपी के निर्देश पर नेहरू करौली पुलिस ने अतिक्रमणकारियों पर डंडा चलाया। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए आज नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ₹23500 का चालान वसूला।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं उक्त आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी पंकज गैरोला के निर्देशन में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेन्द्र बहुगुणा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया गया व अवैध रूप अतिक्रमण कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।

कार्रवाई का विवरण

(1) *76 व्यक्तियों* का चालान पुलिस एक्ट में कर कुल *शुल्क 23500

(2) 02-चालान *83 पुलिस एक्ट

3- *एमवी एक्ट पर 2000 संयोजन शुल्क

4- *3- वाहन सीज ( कुल चालान 85 पर वसूला गया शुल्क 25500 रू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *