डिफेंस कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार‌ किया और स्कूटी सीज की।

बता दें कि एसएसपी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री, नशे पर रोकथाम लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी चौकी पुलिस को सफलता हाथ लगी।

डिफेंस कॉलोनी चौकी पुलिस ने 17 जुलाई को अभियुक्त संजय रावत पुत्र देवेंद्र रावत, निवासी सिद्ध विहार लोअर नेहरूग्राम, थाना रायपुर उम्र 22 वर्ष को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब McDowell’s NO 1 के साथ बद्रीपुर रोड निकट ट्यूलिप फॉर्म पर मय स्कूटी एक्टिवा के गिरफ्तार किया।अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी नाम पता
1- संजय रावत पुत्र देवेंद्र रावत निवासी सिद्ध विहार लोअर नेहरूग्राम थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष

बरामदगी
1-60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन मय स्कूटी एक्टिवा

पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक सतवीर सिंह, चौकी प्रभारी, डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी
2-HC वरुण खंडूरी चौकी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
3- कांस्टेबल सोहन सिंह चौकी डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *