देहरादून : देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एक बार से एसटीएफ एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही अब देहरादून की कमान प्रमेंद्र डोबाल को सौंपी गई है। देहरादून एसएसपी रहते हुए अजय सिंह ने चंद घंटों में कई बड़े खुलासे किए जिसमें हत्या लूट जैसे मामले शामिल हैं। जो हमने अपना हाथ करने वाले अपराधियों को मुठभेड़ में घायल भी किया और घुटनों पर लेकर आए। हालांकि उनके सामने कई चुनौतियां भी आई लेकिन उन्होंने उनकी टीम ने चुनौती का सामना किया। अजय सिंह का कार्यकाल भी लंबा रहा।
वहीं देहरादून से एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानान्तरण होने पर एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारियों के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं दी। बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का रहा देहरादून में सबसे लम्बा कार्यकाल रहा। अजय सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व करते हुए पहली बार महामहिम राष्ट्रपति महोदया को मान प्रमाण दिया।
विदाई समारोह में नवनियुक्त एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण भाव तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की गई।










