दुखद खबर : आर्मी कैंट के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए कमांडो नवीन बिष्ट का निधन, पत्नी के साथ सामान लेने जा रहे थे कैंटीन

एक और जहां देश के बॉर्डर से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई। 25 साल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए तो वही देश समेत उत्तराखंड के लिए एक और बुरी खबर है।

बनबसा आर्मी कैंट के पास 30 जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए आर्मी के कमांडो 36 सलाल के नवीन सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है। एक बार इस खबर से क्षेत्र समेत उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं खबर है कि उनकी पत्नी अभी घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

जानकारी मिली है कि जवान नवीन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ आर्मी कैंटीन में सामान लेने जा रहे थे और हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन सिंह बिष्ट का लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 15 अगस्त की सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।पत्नी अभी‌‌भी‌ गंभीर रूप से घायल है।

जवान के निरन्तर की खबर से टनकपुर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव दुधौरी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कमांडो की पत्नी ज्योति सिंह अभी भी बरेली अस्पताल में अचेत अवस्था में हैं। मृतक नवीन सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक गाँव पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त को किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *