बागेश्वर के कपकोट से बड़ी खबर है। बता दें कि कपकोट के गैरखेत में पति ने की पत्नी की हत्या करदी जिससे इलाके में सनसनी फैला गयी।
मिली जानकारी के अनुसार आपसी झगड़े के चलते पति ने पत्नी का धारदार हथियार से गला रेंत दिया और हत्या करदी। घटना बीती देर रात की है।
वहीं पत्नी को मारने के बाद पति ने अपना गला भी काट दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने आरोपी घायल पति को अस्पताल भेजा। जानकारी मिली है कि दोनों नेपाली मूल के हैं। दोनों कपकोट में मजदूरी करते थे। मृतक पत्नी का नाम शारदा कामी है जिसकी उम्र 32वर्ष है।












