बड़ी खबर: भाजपा नेता पर किशोरी की रेप के बाद हत्या करने का आरोप, विभिन्न धाराओं‌‌ में मुकदमा दर्ज, पार्टी ने किया निष्कासित

हरिद्वार से बड़ी खबर है। एक भाजपा नेता ने पार्टी को दागदार करने का काम किया। नेता पर गंभीर आरोप हैं। हालांकि‌ पुलिस नेता पर लगे आरोपों की जा़च कर रही‌ है कि आरोप सही है या गलत।

महेंद्र भट्ट ने किया पार्टी से निष्कासित

बता दें‌ कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में किशोरी की रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप भाजपा नेता पर लगाया है।जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आदित्य कोठरी में इसको लेकर आदेश जारी किया है।

बता दें कि किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिछड़ा आयोग के सदस्य व ग्राम प्रधान पति और उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह पतंजलि के पास हाईवे किनारे एक लड़की का शव बरामद हुआ था। देर शाम परिजनों ने किशोरी की पहचान की। देर रात में किशोरी की मां ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 23 जून की शाम 7 बजे अमित सैनी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। देर रात तक वह नहीं लौटी तो अमित सैनी से फोन पर बात की। उसने किशोरी को अपने साथ होने की बात कही और फोन न करने के लिए कहा।

परिजनों का आरोप है कि 24 जून सुबह पिछड़ा आयोग के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी के यहां पहुंचकर जानकारी दी। अमित उसी के यहां काम करता है। चौकी में जाने की बात कहने पर उसने मामले को निपटाने के लिए कहा। बाद में किशोरी के शव मिलने की जानकारी उन्हें मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिजनों का आरोप है कि 6 महीने से अमित ने किशोरी प्रेम जाल में फंसा रखा था। शादी का झांसा देकर लगातार उसे दुष्कर्म कर रहा था। परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि अमित सैनी और आदित्यराज सैनी ने दुष्कर्म कर हत्या की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *