uttarakhand news, bjp, congress, uttarakhand latest news
हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर 200 साल पुरानी शिव मंदिर में भगवान की लगी मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। इसको लेकर हड़कंप मच गया है। हिंदू संगठनों और भाजपा में रोष है।
वहीं इसको लेकर भाजपा नेता तरुण के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी मंदिर पर पहुंचे और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है। सब भाजपा नेता हर की पैडी़ चौकी पर इकट्ठा हुए और उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि 200 सालों से दिन मूर्ति की पूजा अर्चना होती आ रही है और इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। साथ ही हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं के साथ ये खिलवाड़ है। इस तरह की हरकत आपस में कड़वाहट को पैदा करती है और भाईचारे के माहौल को खराब करती है। उन्होंने पुलिस से तुरंत दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।












