रुड़की अपडेट : मिल गया डेढ़ साल का मासूम, महिला का शव बरामद

हरिद्वार इस वक्त की बड़ी खबर है। हरिद्वार के बहादरा बाद थाना क्षेत्र से है जहां 15 महीने के मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ कर एक महिला ने गंगनहरनहर में कूद गई।आसपास मौजूद लोगों ने जब ये देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ ने महिला की तलाश के लिए अभियान चलाया और अब खबर सामने आ रही है कि महिला का शव बरामद हो गया हैहै।

बहादराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रह कलेश के चलते 26 वर्षीय महिला ने नहर में छलांग लगाई। वह अपने 15 महीने की मासूम बच्चे के साथ घर से निकली लेकिन उसे सड़क पर छोड़ खुद गंग नहर में कूद गई वहीं जल पुलिस को महिला का शव बरामद हो गया।

जानकारी मिली है कि महिला उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है। घटना के बाद परिवार जनों रो रो कर बुरा हाल है।घटनास्थल पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस के द्वारा गोताखोरों जल पुलिस की मदद से महिला को ढूढा़ गया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *