हरिद्वार से बड़ी खबर : अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला

हरिद्वार इस वक्त की बड़ी खबर है। हरिद्वार के बहादरा बाद थाना क्षेत्र से है जहां 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ महिला ने गंगनहरनहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब ये देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस महिला और उसके बच्चे की तलाश कर रही है गोताखोरों की मदद ली गई है।

बहादराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रह कलेश के चलते 26 वर्षीय महिला ने नहर में छलांग लगाई। वह अपने 15 महीने की मासूम बच्चे के साथ गंग नहर में कूदी है।

जानकारी मिली है कि महिला उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है। घटना के बाद परिवार जनों रो रो कर बुरा हाल है।घटनास्थल पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस के द्वारा गोताखोरों की मदद से महिला और उसके बच्चे को ढूढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *