शादी के 15 दिन बाद खुली दुल्हन की सबसे बड़ी पोल, दूल्हा रह गया दंग, पहुंचा पुलिस थाने

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अजब मामला सामने आया है। दरअसल शादी के 15 दिन बाद दूल्हे कोदुल्हन की ऐसी सच्चाई पता चली जिससे पूरा परिवार दंग रह गया। बता दें कि दुल्हन की बड़ी पोल खुल गई कि वो टकली है। ये सच्चाई जान दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। हैरान परेशान दुल्हा थाने में पहुंचा और बताया कि दुल्हन ने ये बात उससे छिपाई थी कि उसके सिर पर बाल ही नहीं हैं। दूल्हे का कहना है कि सिर पर विग लगाकर धोखा देकर उसने शादी रचाई है। दूसरी तरफ दुल्हन के परिवार ने भी दूल्हे पक्ष पर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत कर दी है। पुलिस की ओर से दोनों ही पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में कुछ दिन पहले एक शादी हुई थी। दोनों ही परिवार के लोग शादी के बाद बहुत खुश थे। शादी के 15 दिन ही बीते थे कि एक दिन दुल्हन के सिर से अचानक विग गिर गयी। दूल्हे के मुताबिक जब विग गिरने के बाद उसने दुल्हन को देखा तो उसके सिर पर बाल ही नहीं थे, वो तो टकली थी। इसके बाद 15 दिनों से शादी की खुशी में डूबे परिवार के घर में मातम जैसा माहौल हो गया। दूल्हे के परिवार ने आपस में बातचीत कर दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया। इस बात से दुल्हन का परिवार बुरी तरह परेशान हो गया। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन के सिर पर बाल नहीं हैं और वो विग लगाती है। इस बात को छिपाकर उनके लड़के से शादी कराई गई है। इसलिए लड़की को मायके वापस भेज दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों ने पीपीगंज थाने पर तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। थाने पर दोनों पक्षों से बात कर पुलिस ने समझाने की काशिश की तो लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल ना होने की वजह से उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। बातचीत से हल नहीं निकलेगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *