रविवार को पूरे देश के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां बता दें कि असम से एक बेहद दुखभरी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की एक गाड़ी पलटने से 4 जवान शहीद हो गए। तो वहीं कई जवान घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल सेना का यह वाहन डिब्रूगढ़ से टेंगा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वाहन पलट गई। घटना में 4 जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में सवार सभी जवान सिख बटालियन के थे। इस घटना में 4 जवानों के शहीद होने की बात बताई गई है। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि कितने जवान शहीद हुए हैं।
