हल्दूचौड़। राजकीय इंटर कॉलेज के अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित होने पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे इसका उद्घाटन करने यहां हल्दुचौड़ पहुंचे। इससे पहले 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधान संगठन ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के कार्यक्रम का विरोध किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के लोग उत्तराखंड सरकार मुर्दाबाद कैबिनेट मंत्री मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगा रहे थे। बाद में प्रशासन व पुलिस ने उक्त सभी प्रदर्शनकारी प्रधानों को हिरासत में ले लिया है।
उत्तराखंड : ग्राम प्रधानों ने शिक्षा मंत्री को दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे, सभी हिरासत में
