देहरादून एसएसपी की सख्ती हुडदंगियों पर भारी पड़ी। सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सिगरेट के कश लगाकर हुडदंग करने वाले 01 युवक 02 युवितियों को कैंट पुलिस ने हिरासत में लिया।सोशल मीडिया पर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, दूसरों का जीवन संकट में डालने व सिगरेट के कश लगाते हुये स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चालक सहित 01 युवक व 02 युवतियो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन को सीज किया।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया जिसमें 11-12 सितंबर की रात्रि समय करीब 01.25 बजे निकट बल्लूपुर चकराता रोड पर वाहन चालक द्वारा अपनी कार महेन्द्र थार ब्लैक कलर को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य 02 युवतियों द्वारा वाहन सनरूप ओपन कर बाहर निकलकर सिगरेट के कश लगाकर हुडदंग किया जा रहा था। जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही महेन्द्र थार कार का नंबर: यू0के0-07-एचएन-7668 ज्ञात हुआ। जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज दिनांक- 12-09-2026 को उक्त महेन्द्र थार कार के चालक सहित वाहन में सवार 02 युवतियों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित महेन्द्र थार कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
हिरासत में लिये गये व्यक्तियों का विवरण:-
1- सोनू कुमार पुत्र श्री श्याम सिंह निवासी 205 ब्राह्मण मौहल्ला थाना रायपुर , देहरादून (चालक)
2- पूनम पुत्री बीर सिंह निवासी ग्राफिक होस्पिटल सेलाकुई देहरादून
3- लक्ष्मी रावत पुत्री मान सिंह रावत नि0 सोनप्रयाग रूद्रप्रयाग
विवरण सीज़ वाहन
महेन्द्र थार ब्लैक कलर संख्या: यू0के0-07- एचएन-7668







