Home / उत्तराखंड / 4 अगस्त को चेहलुम पर जुलूस के चलते देहरादून में कई जगहों पर रहेगा रुट डायवर्ट, देखिए देहरादून पुलिस का ट्रैफिक चार्ट

4 अगस्त को चेहलुम पर जुलूस के चलते देहरादून में कई जगहों पर रहेगा रुट डायवर्ट, देखिए देहरादून पुलिस का ट्रैफिक चार्ट

देहरादून पुलिस ने कल के लिए नया रुट डाइवर्ट प्लॉन जारी किया है ताकि लोगों को जाम के दाम में फंसना ना पड़े। 04 अगस्त को चेहलुम पर जुलूस के दृष्टिगत यातायात रुट प्लान समय 2 बजे से डायवर्ट रहेगा।

1. जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 रुट के विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –

 3 न0 विक्रम,रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन

 5 व 8 नं0 विक्रम -रेलवे गेट से वापस

 2 न0 विक्रम,सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस

 प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम -बिन्दाल पुल से वापस ।

2- जब जुलूस करनपुर से प्रारम्भ होगा तो उस स्थिति में अल्प समय के लिये यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक, बैनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घण्टाघर की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा आराघर चौक व क्रॉस रोड़ से यातायात डायवर्ट रहेगा।

3- जब जुलूस सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जायेगा तब सर्वे चौक से लैन्सडाउन चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रॉस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा व मनोज क्लीनिक की ओर से कान्वेंट तिराहे की ओर यातायात नहीं जाने दिया जायेगा ।

4- कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड़ होते हुये बेनी बाजार की ओर भेजा जायेगा ।

5- जुलूस के लैन्सडाउन चौक पहुँचने से पहले* बुद्धा चौक व दर्शन लाल चौक से कोई भी वाहन लैन्सडाउन चौक की ओर नहीं आयेगा।

6- जुलूस के लैन्सडाउन चौक से दर्शन लाल चौक की ओर जाने से पहले तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा, इसी क्रम में –

 ओरिएन्ट चौक से घण्टाघर आने वाले वाहनों को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर भेजा जायेगा ।

 घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर भेजा जायेगा ।

 बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शन लाल चौक की ओर नहीं भेजा जायेगा।

7- जुलूस के तहसील चौक पहुँचने से पहले* प्रिन्स चौक से आने वाले सम्पूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से आई0जी0 कट होये हुये दून चौक की ओर भेजा जायेगा ।

8- दून चौक से कोई भी वाहन तहसील चौक की ओर नहीं भेजा जायेगा।

9- जिन- जिन स्थानों से जुलूस का पिछला हिस्सा क्रॉस होता जाएगा, उक्त स्थानों पर स्थिति को देखते हुये डायवर्ट वाले स्थानों से यातायात को तत्काल सामान्य किया जायेगा।

बैरियर/डायवर्ट प्वाईंट

1- बहल चौक

2-तहसील चौक

3- दर्शनलाल चौक

4-कनक चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *