Home / उत्तराखंड / नैनीताल / देहरादून : सड़क किनारे फड़ और ठेली लगाने वालों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 69,500 का‌ चालान, 29 वाहन सीज

देहरादून : सड़क किनारे फड़ और ठेली लगाने वालों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 69,500 का‌ चालान, 29 वाहन सीज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में ऑपरेशन प्रहार चल रहा है इसी के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.एसएसपी दून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस ने सख्त कार्यवाही की। नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस ने वृहद स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस ने नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने तथा सड़क किनारे फड़ ठेली लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की।

देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चौकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी के तहतम आज दून पुलिस द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गाे राजपुर रोड आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मुख्य मार्गाे पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने तथा सड़क किनारे फड़/ठेली लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध वृहद स्तर पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के चालान कर 69500/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, तथा 96 वाहन चालकों के मा० न्यायालय के चालान कर 29 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे फड़/ ठेली लगाने वाले 79 फड़/ ठेली संचालकों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 29500/- रुपये का जुर्माना किया गया।

कार्यवाही का विवरण

1- 81 पुलिस एक्ट में किये चलानो की संख्या – 79

2- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना- 29500 रुपये

3- एम0वी0एक्ट के अंतर्गत मा0 न्यायालय के चालान की संख्या – 96

4- एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत नगद चालानों की संख्या- 98

5- जुर्माना- 69500/-

6- सीज़ किये गए वाहनों की संख्या- 29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *